फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच का टिकट ब्लैक करता युवक गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मोहाली में रविवार को हो रहे भारत-आस्ट्रेलिया मैच की टिकट ब्लैक करते पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। उससे पांच टिकटें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन


युवक की पहचान मोहाली निवासी भूपेंद्र कुमार के रूप में हुई। वह मोहाली में परिवार के साथ रहता है और प्राइवेट जॉब करता है। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में एक युवक मैच की टिकट ब्लैक कर रहा है।

इसके बाद पुलिस वहां सादी वर्दी में पहुंचकर टिकट का सौदा करने लगी। भूपेंद्र ने बताया कि 500 रुपये वाली टिकट का 2500 रुपये रेट चल रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन


सोशल साइट पर ब्लैक करते दो पकड़े थे
मोहाली में होने वाले इस मैच के लिए सोशल साइट के जरिये भी टिकट ब्लैक हो रही थी। दो युवकों को इसी आरोप में पंजाब पुलिस ने पकड़ा था। उन पर आरोप था कि उन्होंने आईसीसी टी-20 क्रिकेट मैच के नाम की फेसबुक आईडी बना रखी थी। इसी के माध्यम से वे कस्टमर सेट करके टिकट ब्लैक करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें