फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सो रही युवती से आर्मी जवान ने की रेप की कोशिश, कपड़े भी फाड़े

Tue, 10 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जम्मू मेल में रविवार की रात एसी कोच में सो रही युवती के साथ रेप की कोशिश करने के आरोपी जवान को काबू कर लिया गया है। दिल्ली जीआरपी ने उसे काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ जीआरपी अंबाला अमन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी के बागपत निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है और वह आर्मी में जवान है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली न्यायिक हिरासत में हैं और उसे काबू कर लिया गया है। उनके अनुसार आरोपी को अब प्रोडक्शन वारंट पर अंबाला लाया जाएगा और इसके लिए मंगलवार को टीम दिल्ली रवाना की जाएगी।

आरोपी ने जम्मू मेल में कटरा से वापस दिल्ली अपने परिवार के साथ जा रही एक सोती हुई युवती से रेप का प्रयास किया था। आरोपी ने सोती हुई युवती के साथ बहुत ही अश्लील हरकत की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इस पर जब युवती हड़बड़ाकर उठी तो आरोपी नशे की हालत में गालीगलौज करने लगा और उस बोगी से भाग गया। लेकिन बाद में इसकी शिकायत दिल्ली पहुंचकर युवती ने दिल्ली जीआरपी से की। वारदात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास हुई थी, इसलिए दिल्ली जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे अंबाला जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। साथ ही आरोपी को भी काबू कर लिया। जिसे अब अंबाला लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें