फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी तारा की गिरफ्तारी के पीछे का सच

Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा तक पहुंचने में पुलिस के लिए पुराने आतंकियों की गिरफ्तारी की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


कुछ माह पहले गिरफ्तार किए आतंकियों रत्नजोत सिंह, हरविंदर सिंह मिंटू, रमनदीप सिंह गोल्डी से पूछताछ में हुए खुलासे तारा तक पहुंचने में काफी कारगर रहे। इन खुलासों और खुफिया जानकारियों के आधार पर पंजाब पुलिस आगे बढ़ती चली गई।

आतंकियों से कड़ी दर कड़ी पूछताछ कड़ियों को जोड़ती चली गई तथा आखिर केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल की मदद से तारा हत्थे चढ़ गया। हालांकि पंजाब पुलिस ने तारा के वारंट सितंबर 2014 में ही हासिल कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी पासपोर्ट पर थाईलैंड में रहने की पुष्टि

तारा की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो गया था, लेकिन वह पुलिस के हाथ से बचता रहा। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दो बार दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

फिर रत्नदीप भिंडरांवाला टाइगर फोर्स ऑफ खालिस्तान (बीटीएफके) का प्रमुख रत्नदीप सिंह नेपाल के बॉर्डर के पास उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हुआ। इसके कुछ ही दिन बाद एक अन्य आतंकी रमनदीप सिंह गोल्डी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

फिर उससे पूछताछ में खुलासा के बाद खालिस्तान लिबरेशन फोर्स चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को थाईलैंड से उसके साथी गुरप्रीत सिंह गोपी के साथ धर दबोचा। मिंटू से मिली सूचनाओं के आधार पर ही तारा के गुरमीत सिंह के नाम से पाकिस्तानी पासपोर्ट पर पक्के तौर पर थाईलैंड में रहने की पुष्टि हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें