फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर, दो युवकों की मौत

Sat, 11 Feb 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
car accident
विज्ञापन
मोहाली में पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात फार्च्यूनर और स्क्रैप से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान आर्यन सोनी (16) व जस्स शौकी (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नंबर की फार्च्यूनर कार चुन्नी से मोहाली की तरफ जा रही थी। जबकि मनीमाजरा से स्क्रैप से भरा ट्रक गोबिंदगढ़ जा रहा था। जब दोनों वाहन स्वाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो दोनों में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

इस दौरान सड़क पर काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही। मिली जानकारी के अनुसार, फार्च्यूनर सवार दोनों युवक दिल्ली से एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें