फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में ट्रक ने 5 लोगों को कुचला, मौत

Mon, 08 Feb 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला जिले के गांव खीरावाली में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 4 महिलाएं और 1 व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये सभी लोग सुबह-सुबह पैदल गुरुद्वारा साहिब की ओर जा रहे थे कि एक बेकाबू ट्रक ने इन्हें कुचल डाला। मौके पर ही पांचों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शवों के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

मरने वालों में 4 महिलाएं नरिन्दर कौर पत्नी परमजीत कौर, कुलवंत कौर पत्नी सुरजीत सिंह, कुलविन्दर कौर पत्नी जुगिन्दर सिंह, हरजिन्दर कौर पत्नी पाल सिंह और हरजिन्दर कौर का बेटा बलविन्दर सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें