बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
हरियाणा के सोनीपत में देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा गन्नौर में गांव शेखपुरा के पास हुआ। हादसा ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। इसमें घायल तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया।
एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मरने वालों के नाम देवेंद्र, प्रवीण और रविंद्र बताए जा रहे हैं। तीनों युवकों गन्नौर के गांव भांवर के रहने वाले थे।