फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ट्रिपल मर्डर, कार में मिलीं 3 लाशें

Sun, 01 Feb 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर जिले में टांडा के पास ब्यास दरिया के किनारे से एक कार में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों का मर्डर हुआ था। मरने वालों में एक 55 वर्षीय अधेड़ और 19 व 16 साल की दो युवतियां शामिल हैं।
विज्ञापन


लड़कियों की हत्या गला दबा कर की गई थी जबकि पुरुष के शव पर तेज़धार हथियारों के घाव थे। मरने वालों की पहचान कर ली गई है। युवतियां उक्त व्यक्ति की मुंहबोली बहन की बेटियां बताई जाती हैं।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव रड़ा के बाहर दोपहर में दरिया के पास लोगों ने एक कार खड़ी देखी। दिनभर जब गाड़ी वहीं खड़ी रही तो लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौका पर पहुंच कर कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट पर एक तिरपाल में लिपटी एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। उसे बाहर निकाले जाने पर उसके नीचे सीट पर दो युवतियों के शव पड़े मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

घर से गाड़ी लेकर खडूर साहिब जाने के लिए निकला था

कार के नंबर और मृतक की जेब से मिले काग़जात के आधार पर उसकी पहचान गांव सीकरी निवासी कमलजीत सिंह के तौर पर हुई।

इस पर उसके घरवालों को सूचना दी गई तो घर वालों ने वहां पहुंच कर उसकी पहचान की। इस दौरान उक्त युवतियों की पहचान उसकी मुहबोली बहन गांव भागियां निवासी कमलजीत कौर की बेटियों जसविंदर (19) व बलविंदर (16) के तौर पर हुई।

कमलजीत सिंह के घरवालों ने बताया कि वह एक दिन पहले घर से गाड़ी लेकर खडूर साहिब जाने के लिए निकला था और उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ था।

पुलिस ने इस संबंध में एसएचओ हरप्रीत सिंह को मिली सूचना के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का कोई पता नहीं चला था और पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें