फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बाइक सवार जिंदा जला

Sun, 23 Nov 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जालंध्ार में शाहकोट-मलसियां मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राला बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे बाइक में आग लग गई और उस पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार किसी काम से मलसियां की ओर जा रहे थे। ट्रक यूनियन और तहसील कांप्लेक्स के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मारी दी।

एक बाइक सवार बलदेव सिंह (42) शाहकोट के वासी गांव टुट शेर सिंह का रहने वाला था। दूसरा बाइक सवार रवि कुमार (26) शाहकोट के गांव ढंडोवाल का निवासी था।
विज्ञापन

बाइक की टंकी लीक होने से हादसा हुआ

टक्कर लगने से रवि सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्राला बलदेव सिंह को बाइक सहित करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान बाइक की टंकी लीक होने से उसमें आग लग गई। इससे बलदेव सिंह बुरी तरह झुलस गए।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक बलदेव सिंह की मौत हो चुकी थी। घटना के तुरंत बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़ कर वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही डीएसपी अश्विनी कुमार अत्री शाहकोट और एसएचओ मनजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल रवि कुमार को शाहकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें