फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया पुलिसवाला, गर्भवती होने पर प्रेमिका से रिश्ता तोड़ा

Fri, 02 Feb 2024 11:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में दुष्कर्म के आरोप में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पहली बार गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। दोबारा गर्भवती होने पर रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहले शादी हुई थी। उसके पति की मौत हो गई थी और उसकी एक बच्ची है। करीब पांच वर्ष पहले उसकी मुलाकात सुनील कुमार नामक व्यक्ति से हुई। वह ट्रैफिक पुलिस में हवलदार है। उसने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई। इसी दौरान उसके पुलिसकर्मी से संबंध बन गए। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने उसे कहा कि वह उसके साथ रहना चाहता है और उसकी बच्ची की देखभाल करेगा। उसने चर्च में अंगूठी पहना कर उसके साथ रिलेशन को सार्थक किया और किराये पर मकान लेकर साथ में रहने लगा। इसके बाद उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। पुलिसकर्मी ने उसे गर्भपात करवाने को कहा।

पीड़िता ने जब इससे मना किया तो उसने किसी चीज में दवाई मिलाकर खिला दिया और गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। दोबारा गर्भवती होने पर उसे अस्पताल ले गया। मगर पीड़िता ने गर्भपात कराने से मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी प्राइवेट नर्स को 12 हजार रुपये देकर दवा ली लेकिन गर्भपात नहीं हो सका। 
विज्ञापन


अब बच्चा गर्भ में ठीक ठाक है। आरोपी उस पर दबाव डाल रहा था कि सिजेरियन करवा कर बच्चे की हत्या करवा दे, नहीं तो वह उसके साथ नहीं रहेगा। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। उसने कहा कि वह अब उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखेगा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद पांच माह बाद आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें