फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने प्रेमी संग मिलकर उजाड़ लिया सुहाग

Thu, 22 Oct 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
हवस में अंधी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। अवैध संबंध में हत्या की ये वारदात पंजाब के संगरूर में घटी।
विज्ञापन


मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए संगरूर पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कत्ल नाजायज संबंधों के चलते किया गया था।

एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि गांव जनाल निवासी दर्शन सिंह का करीब सात साल पहले गांव रायधराना की बिंदर कौर के साथ विवाह हुआ था। जिसके पास दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और अपने मौसेरे भाई को रंगे हाथों कमरे में पकड़ा था

बिंदर कौर के उसके पति के मौसी के लड़के गुरविंदर सिंह के साथ नाजायज संबंध थे। 25 सितंबर की रात को गुरविंदर सिंह जब बिंदर कौर से मिलने उसके घर गया तो इन दोनों को दर्शन सिंह ने देख लिया था।

इसपर गुरविंदर सिंह और बिंदर ने मिलकर दर्शन सिंह की बुरी तरह से मारपीट की और रस्सी से उसका गला घोंटकर कत्ल कर दिया। इन्होंने शव को पास से गुजरते नाले में फेंक दिया।

दिड़बा पुलिस ने मृतक के पिता लाभ सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों गुरविंदर सिंह और बिंदर कौर को गिरफ्तार करके जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल की रस्सी भी बरामद कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें