ये भी हैं ठगी के नए तरीके
- कोविड से जुड़ा (डब्ल्यूएचओ, बैंक वगैरह) से ईमेल या फोन करके ठगी करना
- इंश्योरेंस एजेंट बनकर प्रीमियम भरने के लिए कहकर ठगी करना
- बैंक और फोन वॉलेट के कर्मचारी बनकर फोन करना
- फोन पर कॉन्टेस्ट और उनमें लाखों जीतने, आकर्षक ऑफर के लालच देकर ठगी करना
- कोरोना के नाम पर मदद मांगने के लिए फोन कर ठगी करना
खुद को ऐसे बचाएं ठगी से
- किसी अनजान द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करने से बचें
- सोशल मीडिया पर लालच देने वाले लिंक को क्लिक न करें
- आसान से सवालों के जवाब देने वाले मैसेज को रिप्लाई करने से बचें
- युवती के नाम से आने वाले फ्रेंड रिक्वेस्ट के जांच के बाद ही स्वीकार करें
- ओएलएक्स पर खरीदारी व सामान बेचते समय क्यूआर कोड व लिंक पर क्लिक न करें
- किसी को पेमेंट देने के बाद स्टेटमेंट को हर तीन दिन में जांच करते रहें
- अपने मोबाइल वॉलेट का चयन सावधानी से करें। ओटीपी शेयर करने से बचें
- मोबाइल एप को सुरक्षित जगह से डाउनलोड करें, जैसे कि प्ले स्टोर
शिकायत आने पर साइबर सेल तुरंत कार्रवाई करती है। समय-समय पर इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाता है कि वे किसी को अपना पासवर्ड न शेयर करें। किसी को अनजान नंबर से भेजे गए लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करें। - रश्मि यादव, डीएसपी साइबर सेल, चंडीगढ़