एसएसपी मनधीर सिंह के आदेशानुसार लॉटरी की आड़ में कंप्यूटर और मोबाइल फोन पर दड़ा सट्टा लगवाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी मानसा मनधीर सिंह ने बताया कि उप कप्तान पुलिस सिमरनजीत सिंह के नेतृत्व में अमनदीप सिंह मुख्य अफसर ने अमृत पाल उर्फ टोनी, प्रिंस कुमार, सोनू गोयल निवासी रंगीला स्ट्रीट मानसा के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। उक्त अपराधियों से 1 लैपटॉप और पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।
अमनदीप सिंह ने बताया कि इन आरोपियों का लाखों रुपये का सट्टे का कारोबार बैंकों के खातों से किया जाता है। उक्त आरोपी अपने आप पर्ची देकर और लैपटॉप, मोबाइल से ऑनलाइन भोले-भाले लोगों को अधिक पैसे देने का लालच देकर उनसे मोटे पैसे बटोरते थे। उन्होंने बताया कि काबू किए अपराधियों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि यह व्यक्ति दड़ा सट्टे का धंधा फरीदाबाद, गाजियाबाद और अंबाला से भी चलाते थे।