फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दुष्कर्म मामले की जांच में बरती खामी, एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, गुप्त जांच में खुलासा

Fri, 22 Jul 2022 08:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में एक महिला वकील की संलिप्तता का भी संदेह है और पुलिस इस पहलू को जहन में रखकर भी जांच कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सांठगांठ में उक्त महिला वकील की भी भूमिका रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बौंदकलां थाने में 19 जुलाई को दर्ज दुष्कर्म मामले की जांच में कोताही बरतने पर एसपी दीपक गहलावत ने एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। गुरुवार देर रात एसपी ने इस संबंध मे आदेश जारी किया। इस मामले की विभागीय जांच का भी आदेश भी दिया गया है। 

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कराने के अगले दिन ही पीड़िता के बयान से पलटने पर संदेह हुआ और गुप्त सूत्रों से पता कराया तो पुलिस कर्मचारियों की इसमें भूमिका होने की बात सामने आई। उनका कहना है कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, बौंदकलां थाने में गत 19 जुलाई को दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय महिला ने अपने पति के दोस्त पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति और भांजी के साथ 19 जुलाई को उसके पति के दोस्त के घर गई थी। उस दौरान उक्त शख्स की पत्नी घर पर नहीं थी। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके पति को करीब डेढ़ लाख रुपये लेने बाहर भेज दिया, जबकि उसकी भांजी को मकान के अगले कमरे में बैठा दिया। उसके पति के दोस्त ने मौका पाकर अकेले में उससे न केवल छेड़छाड़ की बल्कि दुष्कर्म भी किया। 19 जुलाई को देर शाम ही इस मामले की सूचना व शिकायत पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

इसके अगले दिन जब पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए तो उसने शिकायत से विपरीत बयान दिए। मामला दर्ज कराने के अगले दिन ही बयान से पलटने पर पुलिस अधीक्षक को संदेह हुआ। इस मामले में एचएसओ राजबीर समेत एएसआई सविता और हेड कांस्टेबल संजय के सांठगांठ कराने की बात भी सामने आने पर उन्होंने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए तीनों को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया। 

एक महिला वकील की संलिप्तता का भी संदेह
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में एक महिला वकील की संलिप्तता का भी संदेह है और पुलिस इस पहलू को जहन में रखकर भी जांच कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सांठगांठ में उक्त महिला वकील की भी भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अगर जांच में ये बात सामने आती है तो फिर पुलिस महिला वकील पर भी एक्शन लेगी। 
 
19 जुलाई को बौंदकलां थाने में केस दर्ज हुआ था और अगले दिन पीड़िता के बयान से पलटने पर संदेह हुआ। गुप्त तौर पर मैंने पता कराया तो मामले में सांठगांठ होने की बात सामने आई। पुलिस कर्मचारियों की संलिप्तता के बिना ये संभव नहीं है और अनुसंधान की जांच में खामी बरतने पर एसएचओ, महिला एएसआई और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर मैंने विभागीय जांच का आदेश दिया है। - दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें