फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक की चपेट में आकर नौवीं की छात्रा घायल, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटकर मार डाला

Fri, 22 Jul 2022 01:38 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को घेरकर बुरी तरह पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसके कान और मुंह से खून बहने लगा। इसी बीच कुछ लोग उसको भीड़ से छुड़ाकर ढकोली अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल से घर लौट रही नौवीं की छात्रा आरती (16) गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, मौके पर गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को घेर लिया और उसे जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान श्याम सुंदर (49) निवासी गांव डांग उपरली, थाना नालागढ़ जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। ट्रक चालक श्याम सुंदर हिमाचल प्रदेश से यहां पर इंटरलॉक टाइलें लेकर आया था। गुरुवार दोपहर जब वह ढकोली रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो सड़क किनारे चल रही आरती के ऊपर ट्रक का पिछला टायर चढ़ गया और आरती ट्रक की बॉडी के बीच में फंस गई।

लड़की को ट्रक के बीच में फंसा देख भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने नशा किया हुआ था, इस कारण वह ट्रक को नियंत्रण में नहीं रख सका। जैसे-तैसे ट्रक के बीच फंसी आरती को निकालकर जीएमसीएच-32 ले जाया गया। उसके हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं थीं। उधर, गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को घेरकर बुरी तरह पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसके कान और मुंह से खून बहने लगा। इसी बीच कुछ लोग उसको भीड़ से छुड़ाकर ढकोली अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने श्याम सुंदर के शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। ट्रक की चपेट में आई छात्रा आरती गुरु गोबिंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढकोली में पढ़ती है और गुरु नानक कॉलोनी ढकोली की रहने वाली है। 

ट्रक चालक श्याम सुंदर को जब ढकोली अस्पताल ले जाया गया तो उसके मुंह, नाक और कान से खून बह रहा था। लगा रहा था जैसे पिटाई के कारण उसे ब्रेन हैमरेज हुआ हो। हमने समय पर इलाज शुरू कर दिया था लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।  - मेहताब सिंह, सीनियर डॉक्टर, ढकोली अस्पताल।

ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। परिवार के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमें पता चला है कि भीड़ ने चालक को बुरी तरह से पीटा है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जाएंगे। इसके बाद पूछताछ कर आगे कार्रवाई की जाएगी। - हरदीप सिंह, एसएचओ थाना ढकोली, जीरकपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें