फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में स्वाइन फ्लू से तीन लोगों की हुई मौत, अगर आपको भी दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

Tue, 15 Jan 2019 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। अकेले फतेहगढ़ साहिब में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल के अनुसार जिले में स्वाइन फ्लू के चार मामले सामने आए हैं। जिनमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई हैं। 

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से पहली मौत मंडी गोबिंदगढ़ की एक महिला की हुई। जिसे उपचार के लिए पहले सरकारी अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में दाखिल करवाया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजिंदरा अस्पताल पटियाला भेजा गया। जहां उसकी हालात और बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को चंडीगढ़ 32 सेक्टर सरकारी अस्पताल में रेफर किया था।

Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
दूसरी मौत लखवीर सिंह (47) निवासी खमाणों की हुई है। तीसरी मौत पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल देसराज (46) पुत्र करतार चंद निवासी गांव कांचेड़ा नंगल की हुई है। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जबकि स्वाइन फ्लू का एक और मामला जिले के गांव रत्तों से आया है। पीड़ित महिला को चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। 

सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने लोगों से अपील की है इन दिनों में चिकन ना खाएं। क्योंकि इससे स्वाइन फ्लू हो सकता है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ना जाएं। अस्पताल में अधिकतर मरीज सी-कैटेगिरी के आए हैं। अस्पताल में फ्लू से संबंधित सारी दवा उपलब्ध करवाई गई है। डाक्टरों और सेहत कर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि मास्क पहनकर मरीजों का इलाज करें। 

इसके लिए हमने स्पेशल टीमों का गठन किया है। फ्लू का टेस्ट पीजीआई और राजिंदरा अस्पताल की लैब में किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू के लक्षण कई दिनों से बुखार, खांसी, गले का दर्द होना, डायरिया, उल्टियां और सांस लेने में दिक्कत आना है। अगर ऐसी स्थिती बने तो मरीज तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच करवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें