फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में जोरदार धमाका, ब्वॉयलर फटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत...एक की हालत गंभीर

Wed, 09 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू (पंजाब)
विज्ञापन
पवार प्लांट
विज्ञापन

लैहली के पास स्थित नाहर फैक्ट्री के 12 मेगावाट बिजली घर में मंगलवार सुबह करीब 2:35 पर ब्वॉयलर ट्यूब का हैंडल फटने से जबरदस्त धमाके के कारण चार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में मजदूरों को सरकारी अस्पताल सेक्टर-32,चंडीगढ़ ले जाया गया जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई।

विज्ञापन


 एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज फूलचंद ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की रात के समय फैक्ट्री के बिजली घर में 4-5 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह करीब 2:35 पर अचानक ब्वॉयलर ट्यूब का हैंडल फट गया और इससे जबरदस्त धमाका हुआ। बाहर खड़े मजदूरों पर ब्वॉयलर का गर्म तरल पदार्थ गिर गया जिसके कारण वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

गंभीर हालत में फैक्ट्री की एंबुलेंस से तुरंत सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर तीन मजदूरों की मौत हो गई। इनकी पहचान हेमंत कुमार (20), मनीष कुमार (20), संजय यादव (35) सभी निवासी बिहार से हैं, जबकि जख्मी सोनू (20) की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मृतक हेमंत के रिश्तेदार संदीप कुमार व मनीष कुमार के भाई मंतोष कुमार के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। 

 तीसरे मृतक संजय यादव के परिजन बिहार से आ रहे हैं। उनके पहुंचने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि उक्त बयान पर 174 की कार्रवाई रात के समय ड्यूटी पर तैनात चश्मदीन फायरमैन प्रमोद कुमार के बयान पर की गई है और अभी इस मामले की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें