चंडीगढ़ में सेक्टर 44-45 लाइट प्वाइंट के पास देर रात हुए कार हादसे की तस्वीर
- फोटो : amarujala
चंडीगढ़ में सेक्टर 44-45 लाइट प्वाइंट के पास देर रात हुए कार हादसे में 3 युवतियों की मौके पर मौत हो गई, 2 युवक गंभीर हैं। उन्हें 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखर्चे उड़ गए और कार जिस पेड़ से टकराई उससे टक्कर लगने के बाद करीब 20 मीटर वापिस लौटकर आई। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
लड़कियों के पहचान नहीं हो सकी है। एक लड़की के पास से प्रेस का आईकार्ड मिला है जिस पर नाम पलख अरोड़ा लिखा हुआ है। घायल लड़कों की पहचान मोहाली फेज तीन के रहने वाले संदीप और जसप्रीत के रूप में हुई है, जबकि तीसरा युवक हरिंदर सिंह ठीक है ,,,देर रात तक दोनों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए थे। कार संदीप की थी और वह किसी प्राइवेट कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है
घटना, देर रात करीब सवा एक बजे की है। सेक्टर 44-45 लाइट प्वाइंट के पास यह हादसा हुआ। पुलिस घायलों को उठाकर जीएमसीएच 32 अस्पताल ले गई। अस्पताल में तीनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों लड़कों की हालत गंभीर है।
वहीं, चश्मदीद अमरजीत सिंह ने बताया, जब वह घर की छत पर सैर कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक कार तेजरफ्तार से चंड़ीगढ़ से मोहाली की तरफ आ रही थी। कार अनियंत्रित हुई और रोड डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार कई बार पलटी और सीधा पेड़ से टकरा गई। हालंकि संदीप और जसप्रीत के घर वाले मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतराते नजर आया