फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में कर रहे थे नशा, पुलिस ने देखा तो चलती ट्रेन से कूद गए तीन दोस्त, दो की मौत

Sat, 18 Nov 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुढलाडा(बठिंडा)
विज्ञापन
चलती ट्रेन से कूद गए तीन दोस्त
विज्ञापन
बुढलाडा के गांव दरियापुर के नजदीक शुक्रवार को दोपहर पुलिस के डर से तीन दोस्तों ने चलती आभा एक्सप्रेस गाड़ी से छलांग मार दी, इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक को जख्मी हालत में बुढलाडा अस्पताल दाखिल करने के बाद मानसा के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक नौजवानों के पारिवारिक सदस्यों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देरी से चल रही आभा एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर जब जाखल के पास से बुढलाडा की ओर आ रही थी तो इसमें सवार तीन दोस्त गुरप्रीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह वासी सिविया (बठिंडा), बागी सिंह पुत्र प्रेम सिंह वासी बीड़ (बठिंडा) व दीपू सिंह वासी धुदा (बठिंडा) चलती ट्रेन में कोई नशा कर रहे थे। इस दौरान इस स्टेशन से कुछ पुलिस कर्मी चढ़े, जिन्हें देखकर तीनों डर गए और उन्हें लगा कि पुलिस उनको पकड़ लेगी।

इसी डर से तीनों ने चलती ट्रेन आभा एक्सप्रेस से गांव दरियापुर के नजदीक छलांग लगा दी। जब वह गाड़ी से ट्रेक पर गिरे तो उनमें से बागी सिंह व दीपू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे बुढलाडा के अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद मानसा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस के डर से तीनों नौजवानों ने चलती ट्रेन से छलांग लगाई। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक नौजवानों के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें