फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई संस्थान में बड़ा हादसा, बिजली की चपेट में आने से छात्र समेत तीन की मौत

Thu, 02 May 2019 04:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आईटीआई ओढ़ां के परिसर में बुधवार को स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय लोहे का स्टैंड हाईटेंशन लाइन को छूने से करंट की चपेट में आए एक छात्र और दो आउटसोर्सिंग कर्मचारी जिंदा जल गए। हादसे में एक छात्र बुरी तरह झुलस गया, उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। आईटीआई के इलेक्ट्रिक ट्रेड के इंचार्ज ने चौकीदार की शिकायत पर छात्रों को स्ट्रीट लाइट ठीक करने भेजा था।

विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ओढ़ा में तीन दिन से दीवार के साथ लगी एक स्ट्रीट लाइट खराब थी। आईटीआई के चौकीदार सुखदेव ने लाइट ठीक करवाने के संबंध में प्रबंधन को लिखित में दिया था। इस लिखित शिकायत पर कॉलेज वर्ग अनुदेशक प्रेम नागी ने इलेक्ट्रिक ट्रेड इंचार्ज गुरदास को स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने के लिए कहा था। 

गुरदास ने बुधवार सुबह दो छात्रों को लाइट ठीक करने को भेजा। लाइट ठीक करने जा रहे छात्र लवप्रीत निवासी जंडवाला जाटान और रमेश निवासी नुहियावाली ने खराब स्ट्रीट लाइट वाले पोल से कुछ दूर पड़े लोहे के घोड़े (20 फुट ऊंचा स्टैंड) को खींचने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारी इंद्रपाल और उसके बेटे केवल सिंह को बुलाया। 
विज्ञापन


चारों ही जब स्ट्रीट लाइट के पोल तक स्टैंड को खींच रहे थे तो उसका एक टायर जमीन में धंसने से टूट गया और स्टैंड ऊपर से जा रही 11000 वोल्ट वाली हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से स्टैंड को पकड़े चारों लोग बुरी तरह झुलस गए और जलने लगे। हादसे में छात्र लवप्रीत, कर्मचारी इंद्रपाल और उसके बेटे केवल सिंह की मौत हो गई। 

वहीं, छात्र रमेश बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद शिक्षक गुरदास ने शोर मचाया और लाइट बंद करने को कहा। बिजली काटने में पांच-सात मिनट लग गए। घायल रमेश कुमार को तुरंत सीएचसी ओढ़ां भेजा गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसडीएम कालांवाली, एएसपी और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उधर, इस घटना के बाद प्रिंसिपल राजकुमार की भी हालत बिगड़ जाने की सूचना है।

पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप
बस्ती राम ने बताया कि उसका बेटा इंद्रपाल माली और पोता केवल सिंह सफाई कर्मचारी था। उसने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल राजकुमार ने उन्हें स्टैंड खींचने के लिए मजबूर किया जो उनका काम नहीं था। इसलिए प्रिंसिपल राजकुमार पर कार्रवाई की जाए।

पहले मृतकों के परिजनों के बयान पर कॉलेज के वर्ग अनुदेशक (जीआई) प्रेम नागी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था। परिजनों की मांग पर दोबारा से मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।  मामले की जांच की जा रही है। - पवन कुमार, थाना प्रभारी, ओढ़ां

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें