फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में तीन शव मिलने से हड़कंप: सेवानिवृत्त शिक्षक, उनकी पत्नी व डॉक्टर बेटी की हत्या, बेटा लापता, बदबू आने पर वारदात का खुलासा

Wed, 13 Apr 2022 12:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

पंजाब के रोपड़ जिले में एक घर में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला रोपड़ की पॉवर कालोनी का है। शव पति-पत्नी और बेटी के हैं। बेटी डॉक्टर थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के रोपड़ जिले में एक घर में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला रोपड़ की पॉवर कालोनी का है। यहां सेवानिवृत्त अध्यापक, उनकी पत्नी और डॉक्टर बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि अभी कत्ल का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। रविवार को घटना के बारे में तब पता चला जब घर से बदबू आने लगी।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर खोला तो श्री आनंदपुर साहिब सरकारी अस्पताल में चिकित्सक डॉ. चरनप्रीत कौर का शव ड्रांइग रूम में जमीन पर पड़ा था। उनके पिता सेवानिवृत्त अध्यापक हरचरन सिंह और माता परमजीत कौर के शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। जबकि उनका भाई प्रभजोत सिंह लापता बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बड़ा शरीफ परिवार था। ये लोग नजदीक की कॉलोनी में अपनी कोठी बनवा रहे थे ओर कुछ ही महीनों में वहां शिफ्ट होने वाले थे। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों से इन लोगों को नहीं देखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें