फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन मिलाकर राहगीर को पकड़ाया और नहर में कूद गई, पिता बेसुध बोले- मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई

Mon, 18 Mar 2019 12:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फोन मिलाकर राहगीर को पकड़ा दिया और नहर में कूद गई महिला। यह देखकर शख्स के होश उड़ गए, वहीं पिता बेटी के सुसाइड करने की खबर जानकर बदहवास हो गए। वे आनन फानन में मौके पर पहुंचे और राहगीर से मामले की जानकारी ली। उसके बाद माथा पकड़कर बोले कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


पति से परेशान होकर मोती नगर इलाके में रहने वाली महिला ने 10 मार्च को अपने पिता को फोन लगाया और राहगीर को पकड़ा कर नहर में कूद गई। राहगीर जब तक कुछ समझ पाता, वह डूब चुकी थी। फिर उसने फोन पर विवाहिता के पिता को बता दिया कि जिस महिला का फोन है वह नहर में कूद गई है। इसके बाद परिजन चंडीगढ़ रोड स्थित नीलो नहर पर पहुंचे और सुसाइड की शिकायत मोती नगर थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने ताजपुर रोड स्थित विजय नगर के रहने वाले सुरिंदरपाल की शिकायत पर मोतीनगर स्थित महिंद्रा कालोनी निवासी दिलबाग सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अभी विवाहिता का शव बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

जांच अधिकारी एसआई रछपाल सिंह ने बताया कि मृतका की शादी करीब 13 साल पहले दिलबाग के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी थे। कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मोनिका नौकरी करना चाहती थी, लेकिन दिलबाग उससे काम नहीं कराना चाहता था। कुछ दिन पहले मोनिका दिलबाग के साथ झगड़ा करके मायके चली गई। वह दोनों बेटियों को दिलबाग के पास छोड़ गई, जबकि बेटे को अपने साथ ले आई।

कुछ दिन मायके में रहने के बाद मृतका ने पिता से कहा कि वह बेटे को भी दिलबाग के पास छोड़ना चाहती है। पिता ने कहा कि वह खुद ही जाकर छोड़ आए। दस मार्च को मृतका घर से बेटे को लेकर अपने ससुराल गई और उसको वहां छोड़ने के बाद नीलो नहर चली गई। वहां अपने मोबाइल से  पिता को फोन मिलाया और राहगीर को पकड़ा दिया। जब तक राहगीर कुछ समझ पाता, वह नहर में कूद गई।

फोन पकड़ने वाले राहगीर ने मोनिका के पिता को बताया कि वह नहर में कूद गई है। एसआई रछपाल सिंह ने बताया कि एक सप्ताह बीतने के बावजूद अब तक शव बरामद नहीं हुआ है। दिलबाग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जब तक शव नहीं मिलता, दिलबाग को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें