फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा में रस्सी से बंधे मिले 3 भाइयों के शव, इलाके में हड़कंप, पुलिस भी हैरान

Sun, 22 Jan 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(हरियाणा)
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब भाखड़ा नदी में तीन युवकों के शव एक रस्सी से बंधे हुए मिले। गांव खुइयां मलकाना के पास भाखड़ा नहर में ये शव मिले। परिजनों ने इनके वापिस न लौटने पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन की तो तीनों के शव नहर में मिले। शनिवार सुबह गांव के डेराप्रेमियों ने नहर में उतरकर युवकों के शव तलाशे।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला, लेकिन नहर में पैर फिसलने की एक लाइन थी, जिससे उनके डूबने की आशंका भी है। देर रात एक युवक की चप्पल नहर में नजर आई। इसके बाद सदर पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों में 21 वर्षीय जयपाल, चचेरे भाई 19 वर्षीय प्रधान सिंह व 19 वर्षीय लीलाधर शामिल हैं। ये राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे के गांव ब्रह्मसर के रहने वाले थे।

तीनों भाई राजस्थान से हरियाणा आकर पेड़ों के पत्तों को इक्ट्ठा करते थे और राजस्थान की पीओपी फैक्ट्री व ईंट-भट्ठों पर बेचकर गुजारा करते थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे 19 जनवरी की सुबह पिकअप गाड़ी लेकर गांव से निकले थे। रात को वापस लौटना था, लेकिन अगली सुबह नहीं लौटे। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उनका पता लगाने के लिए नहर-नहर होते हुए 20 जनवरी की शाम को राजस्थान से खुइयां मलकाना के पास तक आ गए।
विज्ञापन


यहां उनकी पिकअप गाड़ी पत्तों से भरी खड़ी थी, लेकिन तीनों युवक नहीं मिले। परिजनों ने पहले उनका इंतजार किया। देर रात तक जब कोई गाड़ी के पास नहीं आया और न ही उनके मोबाइल फोन मिले तो नहर पर नजर रखने लगे।

पानी लेने के लिए नहर में उतारा गया होगा
आशंका है कि एक युवक को रस्सी से बांधकर पानी लेने के लिए नहर में उतारा गया होगा। उसका पैर फिसलने से बचाते वक्त दोनों युवक भी साथ डूब गए। ठंडा पानी और सर्दी के चलते डूबने के बाद तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार वजीर सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। सदर पुलिस के राजाराम व ताराचंद ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार बनवारी लाल के बयान पर कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें