पुलिस ने गांव चक्क भाईके में पीरों की चौकी लगाने वाली महिला और उसके दो साथियों को 4 लाख 31 हजार 500 रुपये की जाली करेंसी व हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे इनोवा व आई -10 गाड़ी भी बरामद हुई है।
प्राथमिक पूछताछ दौरान सामने आया है कि यह गिरोह सुनाम में प्रीतम सिंह के मकान में प्रिंटर लगाकर यह जाली करेंसी तैयार करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बुढलाडा में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला समेत तीनों आरोपियों का पुलिस ने पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।
एसएसपी विवेकशील सोनी, डीएसपी बुढलाडा गुरप्रीत सिंह व थाना सदर बुढलाडा के मुखी जरनैल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर जाली करेंसी छाप कर बाजार में चलाने वाले एक गिरोह के महिला समेत तीन सदस्यों को गांव चक्क भाईके के कोठों काबू किया गया।
आरोपी प्रीतम सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह वासी चक्क भाईके हाल आबाद सुनाम, अवतार सिंह पुवासी ढडियाल, जिला संगरूर व रानी कौर पत्नी काला सिंह वासी चक्क भाईके से 2 लाख 5 हजार 500 रुपये की जाली करेंसी समेत एक रिवाल्वर 32 बोर, 11 कारतूस, एक बंदूक 12 बोर समेत 6 कारतूस बरामद हुए।
4 लाख 31 हजार 500 रुपये के जाली नोट, हथियार, कार बरामद
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic
थाना सदर बुढलाडा के मुखी ने बताया कि रानी कौर गांव में पीरों की भी चौकी लगाती है और प्रीतम सिंह व अवतार सिंह का उसके पास आना-जाना था। इससे उनकी जान-पहचान हो गई। पुलिस ने रानी कौर के कब्जे में से 76 हजार रुपये के जाली नोट, अवतार सिंह के पास से 29 हजार 500 के जाली नोट के अलावा एक कार आई-10, 32 बोर रिवाल्वर व 11 कारतूस बरामद किया है।
इसके अलावा एक देसी दोनाली तोपड़ा भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद गिरोह के पास से अन्य जाली करेंसी की पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि गिरोह के पास पकड़ी गई सारी जाली करेंसी 4 लाख 31 हजार 500 रुपये है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ गए किसी भी हथियार का लाइसेंस नहीं बना है उन्होंने बताया कि पांच दिन के पुलिस रिमांड दौरान गिरोह के पास से अन्य रकम होने की संभावना है।