ट्रक यूनियन बरेटा पर कब्जे के विवाद में रविवार की सुबह फायरिंग हो गई। गोलियां लगने से दो युवकों की मौत गी और एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना बरेटा पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और 8 व्यक्तियों पर कत्ल का मामला दर्ज किया है। इस हमले को लेकर ट्रक यूनियन में लंबे समय से चलती आ रही खींचतान व आपसी दुश्मनी कारण माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह ट्रक यूनियन बरेटा में कांग्रेस समर्थक रायतेजिंद्र सिंह उर्फ रवि (40) निवासी बरेटा व राजिंद्र कुमार उर्फ राजू कुलरियां व सुखविंद्र सिंह सुखा निवासी बरेटा बैठे थे। इस दौरान गाड़ी सवार व्यक्ति वहां पहुंचे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से रायतेजिंद्र सिंह उर्फ रवि व राजिंद्र कुमार उर्फ राजू की मौके पर मौत हो गई है और सुखविंद्र सिंह जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया।
चार आरोप गिरफ्तार, दो पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद
Firing
एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि यह झगड़ा ट्रक यूनियन की आपसी खींचतान को लेकर हुआ है। बताया जा रहा है कि साल 2008 दौरान ट्रक यूनियन पर काबिज जगसीर सिंह जग्गा का रायतेजिंद्र सिंह ने कत्ल कर दिया था। रायतेजिंद्र सिंह किसी समय हरियाणा में कांस्टेबल था।
जगसीर सिंह जग्गा के कत्ल में वह अदालत से बरी होकर बाहर आ गया था। इसे लेकर इनकी आपसी रंजिश बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि बरेटा पुलिस ने पूर्व अकाली सरपंच व ट्रक यूनियन बरेटा के मौजूदा अध्यक्ष बिंद्र सिंह निवासी सिरसीवाला, जसप्रीत सिंह निवासी बरेटा गांव, प्रवीन सिंह निवासी जुगलान व गुरप्रीत सिंह वासी निबरेटा के अलावा चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए उक्त चार व्यक्तियों से 30 बोर की एक पिस्तौल, 12 कारतूस, 32 बोर की एक पिस्तौल व उसके 6 कारतूस बरामद हुईहैं। पोस्टमार्टम के लिए बुढलाडा के सिविल अस्पताल में शव रखवा दिए गए हैं। पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।