नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 25 लाख रुपये की चरस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रहने वाले हैं।
उनकी पहचान लाभ चंद, तीर्थ राम और गंगा राम के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस-1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी की टीम ने तीनों को जिला अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के एरिया मलाना और कसोल से चरस दिल्ली और गोआ में सप्लाई की जा रही है और यह धंधा कई सालों से चल रहा है।
इसी सूचना के अधार एनसीबी की टीम ने सेक्टर-43 बस स्टैंड पर तीनों आरोपियों को 11 किलो चरस के साथ दबोच लिया।
पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह चरस को गोआ और दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे।