14 साल की किशोरी से गैंगरेप और छोटे भाई की हत्या के मामले में आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने गांव हरचंदपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को समाना की अदालत में पेश किया गया जिसके बाद तीनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
जांच अधिकारी पुलिस चौकी बादशाहपुर के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पास के ही गांव हरचंदपुरा में छिपे हैं। जब पुलिस टीम गांव जा रही थी, तो आरोपी बाइक पर आते हुए उन्हें गांव के बाहर सड़क पर ही मिल गए। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को धर लिया। आरोपियों में जुगराज सिंह, गुरजंट सिंह और कुलदीप सिंह शामिल हैं।