फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 53 लाख रुपये, एक राइफल, पांच कारतूस बरामद

Tue, 03 Mar 2020 01:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जिला पुलिस ने बाबा जगतार सिंह कार सेवा वालों के डेरे से डेढ़ करोड़ से अधिक की लूट करने के मामले में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 53 लाख 32 हजार 376 रुपये, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक डीबीबीएल राइफल 12 बोर, पांच कारतूस बरामद किए है। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ बाबा भुडी, बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला व तरसेम सिंह उर्फ गोटा निवासी गावं खुरमनिया के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


डीसीपी क्राइम मुखविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया की छेहरटा पुलिस ने असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए नारायणगढ़ के नजदीक एक नाका लगाया था। इसी दौरान नाके के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजविंदर कौर को जनकारी मिली की एक स्विफ्ट गाड़ी में डेरा बाबा जगतार सिंह से डेढ़ करोड़ की राशि लूटने वाले इलाके में घूम रहे है। नाका के दौरान छेहरटा स्थित मीरी-पीरी अकेडमी के नजदीक उक्त कर को रोका गया। 

कार की तलाशी के दौरान एक बोरी में 28 लाख 87 हजार रुपये, दूसरी बोरी से12 लाख 45 हजार 376 की राशि बरामद की गई। पूछताछ के दौरान पता चला की तरसेम सिंह ने लूट के 12 लाख की राशि अपने घर में छिपा कर रही हुई है। पुलिस पार्टी ने यह राशि उसके घर से बरामद कर ली। डीसीपी ने बताया की इन तीनों का पुलिस रिमांड लेकर साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह तरनतारन स्थित बाबा जगतार सिंह कार सेवा वालों के डेरे से एक करोड़ 68 लाख की राशि लूट ली गई थी पुलिस इससे पहले  साढ़े 46 लाख की राशि बरामद  कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा लूट मामला: पुलिस के दावे को शिअद नेताओं ने बताया झूठा 

सोमवार की रात कार सेवा डेरे में से 1.68 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी फरार है। वहीं पुलिस दावा कर रही है कि डेरे द्वारा लूट की राशि अधिक बताई गई है। साथ ही लूट की घटना में पिस्तौल का प्रयोग नहीं हुआ।

पुलिस के इस दावे को शिअद नेताओं ने झूठा करार दिया है। सोमवार को शिअद पार्षद सरबजीत सिंह लाली, यादविंदर सिंह यादू, लखबीर सिंह रटौल, एमपी सिंह, सतनाम सिंह घई ने डेरा कार सेवा के कैशियर बाबा महिंदर सिंह का हाल जाना।

इस मौके पर बाबा महिंदर सिंह ने दावा किया कि सोमवार की रात को लूट करने वाले एक आरोपी ने कैश रूम में दाखिल होते ही पिस्तौल के बल पर उनकी दस्तार उतारकर गले में डाल दी थी। आरोपियों ने उनका गला दबाने का भी प्रयास किया और उनके साथ मारपीट की। बाबा महिंदर सिंह ने दावा किया कि डेरे से 1.50 करोड़ से अधिक की राशि ही लूटी गई है।

शिअद पार्षद सरबजीत सिंह लाली और यादविंदर सिंह यादू ने कहा कि डेरे से लूटी गई राशि को कुछ पुलिस कर्मी कथित तौर पर हड़प करना चाहते हैं। इसलिए पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि डेरे से कम राशि लूटी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के पास पिस्तौल होने के बावजूद पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट नहीं लगाया गया और न ही बाबा महिंदर सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया गया। 

अभी जारी है जांच: एसपी वालिया
एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया का कहना है कि पुलिस द्वारा की गई जांच में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। जांच में साबित होता है कि आरोपियों के पास कोई हथियार नहीं था। ये भी सामने आ रहा है कि डेरे से डेढ़ करोड़ की राशि नहीं लूटी गई। बल्कि लूटी गई राशि काफी कम थी। फिर भी मामले की अभी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें