फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बड़ी सफलता: गैंगस्टर पंकज राजपूत गैंग के तीन साथी गिरफ्तार, लूट की बना रहे थे योजना

Fri, 15 Jul 2022 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी पंकज राजपूत बी ग्रेड का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 12 मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में लूट की योजना बनाने वाले गैंगस्टर पंकज राजपूत के तीन साथियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना पंकज राजपूत और उसका साथी रमन राजपूत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्तौल, चार कारतूस और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सीएमसी अस्पताल के पास मोहल्ला हाता मोहम्मद ताहिर निवासी तरनप्रीत सिंह, न्यू पुनीत नगर निवासी धनंजय उर्फ दीप और नीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह के सरगना गैंगस्टर न्यू पुनीत नगर निवासी पंकज राजपूत और रमन राजपूत की तलाश में जुटी है। 

एसीपी क्राइम सुमित सूद ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मेहरबान इलाके जगीरपुर में खाली प्लॉट में हथियारों से लैस होकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियार बरामद किए, जबकि आरोपी पंकज राजपूत और रमन राजपूत फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी पंकज राजपूत बी ग्रेड का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 12 मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित भी है। इसके अलावा आरोपी रमन राजपूत के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी तरनप्रीत के खिलाफ थाना डिविजन तीन में चार मामले दर्ज हैं तो आरोपी दीप और नीरज के खिलाफ भी हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। जिसमें वह वांछित थे।

टिब्बा रोड पर चलाई थी ताबड़तोड़ गोलियां
कुछ समय पहले टिब्बा रोड इलाके में जन्मदिन पार्टी मनाने को लेकर आरोपी पंकज राजपूत का झगड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इसके बाद से ही आरोपी पंकज राजपूत पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें