फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटालाः दीवार तोड़कर गुरुद्वारा साहिब के गोलक से 40 हजार उड़ाए, सीसीटीवी में कैद वारदात

Wed, 24 Jul 2019 06:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
दीवार में लगाई सेंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस थाना सेखवां के गांव ठीकरीवाल उच्चा में चोरों ने गुरुद्वारा साहिब की पिछली दीवार तोड़कर अंदर पड़ी गोलक में से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सुखपाल सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार सुबह 3 बजे गुरुद्वारा साहिब आया था। गुरुद्वारा साहिब के अंदर का दरवाजा खोला तो देखा कि गोलक वहां पर नहीं था। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को सूचित किया। लोगों की हाजिरी में गुरुद्वारा साहिब के दूसरे हाल में देखा गया तो पता चला की दीवार में सेंध लगी है और गोलक वहीं खुला पड़ा है। 

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के गोलक में करीब 40 हजार रुपए थे। इसके बाद थाना सेखवां पुलिस को सूचित किया गया और गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में चोर गुरुद्वारा साहिब की पिछली दीवार तोड़कर अंदर टार्च लेकर घुसते नजर आ रहे हैं। कपड़े से मुंह ढक रखा था। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि ग्रंथी के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें