फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस देगी 50 हजार

Sat, 12 Mar 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चोरी - फोटो : File
विज्ञापन
सेक्टर-36 में फार्मास्युटिकल्स कंपनी मालिक के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा साफ दिखने के बाद भी आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच के पास है।
विज्ञापन


पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी का सुराग देने पर पचास हजार रुपये के  इनाम की घोषणा की है। सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने अखबार में आरोपी की फोटो के साथ इश्तिहार भी निकाला है।

पुलिस अधिकारियों को डर है कि कहीं यह मामला भी सेक्टर 22 के करण ज्वेलर्स में हुई लूट की तरह न बदनुमा दाग की तरह न लग जाए। सेक्टर-22 में हुई करण ज्वेलर्स लूट के मामले में भी पुलिस के पास आरोपी के फोटो तक हैं। लेकिन आज तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


अधिकारी हैरान हैं कि  फोटो होने के बावजूद वह पकड़ा नहीं जा सका है। कहीं सेक्टर-36 की चोरी भी ऐसी पहेली बन जाए। गौरतलब है कि 18-19 फरवरी की रात को चोर सेक्टर-36 में टॉर्क कंपनी के मालिक पीएस चटवाल के घर से 50 लाख रुपये से ज्यादा के गहने और नगदी ले गए थे। एक चोर का चेहरा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ था। चोर घर में खिड़की के रास्ते दाखिल हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें