फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल तोड़ बैंक में घुसे चोर, अलमारी का ताला तोड़कर गार्ड की गन चोरी की, डीवीआर भी साथ ले गए

Mon, 23 Dec 2019 07:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने पक्खोवाल रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक को निशाना बनाया। चोर साथ लगते खाली प्लॉट से ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए और बैंक के अंदर अलमारी में रखी डबल बैरल गन चोरी कर फरार हो गए। उसके बाद आरोपियों ने बैंक के अंदर लगी एलसीडी, सीपीयू चोरी किया और फरार हो गए।

विज्ञापन


जाते हुए बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी किया और फरार होने में कामयाब हो गए। वारदात का पता उस समय चला जब बैंक मैनेजर पहुंचे। सिक्योरिटी गार्ड जब गन उठाने गया तो अलमारी टूटी देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी मैनेजर को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जिलया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब एंड सिंध बैंक के कर्मचारी शनिवार को ब्रांच बंद कर घर चले गए। पीछे से चोरों ने खाली प्लॉट की तरफ लगी ग्रिल तोड़ दी और अंदर चले गए। अंदर से चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और अंदर पड़ी सिक्योरिटी गार्ड की 12 बोर डबल बैरल गन चोरी कर ली। उसके बाद चोरों ने बैंक के अंदर से एलसीडी और सीपीयू चोरी किया। 

जब चोरों ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो फिर उन्होंने सीसीटीवी का डीवीआर ही चोरी कर लिया और वहां से फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब मैनेजर आया तो सामान बिखरा पड़ा देखा और लॉकर रूम के साथ छेड़छाड़ हुई देखी तो वह सब हैरान रह गए। जब सिक्योरिटी गार्ड अपनी गन उठाने के लिए गया तो गन गायब थी। 

सभी लोग सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के लिए गए तो पता चला कि डीवीआर भी गायब है। फिर सभी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना डिविजन पांच की एसएचओ सब इंस्पेक्टर रिचा रानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें