फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 मिनट में 10 लाख पर किया हाथ साफ

Sat, 01 Mar 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धूम-थ्री के रील लाइफ के चोर की दहशत को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ में एक चोर गैंग ने उसे रीयल लाइफ सीक्वेल में बदल दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-27 में चोर ने दिनदहाड़े सिर्फ 45 मिनट में एक घर से 10 लाख के गहने चोरी कर लिए।

पुलिस का मानना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला वही चोर या चोर गैंग है जो इससे पहले सेक्टर-23 हर मंगलवार को चोरियों को अंजाम दे रहा था।

पिछली चोरी में वह एक खत भी छोड़ गया था, जिसमें लिखा था कि अपने इतवार का करो इंतजार अभी।

सुबह 11:15 से 12 बजे के बीच
सेक्टर-27 में रहने वाले  पंजाब के टूरिज्म विभाग से रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट अशोक भरद्वाज रोज की तरह घर में अकेले थे।

उनकी पत्नी, बेटा और बहू तीनों पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नौकरी करते हैं और वहां गए हुए थे। उनकी पोती सेक्टर-32 के स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है।

स्कूल बस उसे सेक्टर की मुख्य सड़क पर छोड़ती है। इसलिए सुबह सवा 11 बजे वह उसे लाने के लिए ताला लगा कर घर से निकले।

पोती को साथ लेकर जब 12 बजे लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का कुंडा ही उखड़ा हुआ था और ताला उस पर लटक रहा था। अंदर दो अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। जांच में पता चला कि चोर घर से 30 हजार रुपये नगद और करीब दस लाख रुपये मूल्य के गहने ले गया है।

सूचना मिलने पर सेक्टर-26 पुलिस थाना प्रभारी अनोख सिंह, डॉग स्क्वॉयड और सीएफसीएल की टीम मौके पर पहुंची।

कोई शेर तो नहीं लिख कर गया
जब पुलिस की टीम निरीक्षण करने के लिए सेक्टर-27 में पहुंची तो उन्होंने यहां पर रहने वाले लोगों से पूछा कि चोर कोई नोट तो लिखकर नहीं छोड़ गया। सेक्टर-23 में 24 फरवरी को जिस घर में चोरी हो गई थी उस घर पर चोर यह शेर लिखकर गया था -
विज्ञापन
विज्ञापन

चमकते हैं सितारे कभी-कभी
इन्हें नहीं पकड़ते कभी
सोम मेरा और अपने इतवार का करो इंतजार अभी।  

फरवरी में सेक्टर-23 में हो चुकी हैं चार चोरियां :
सेक्टर-23 में फरवरी माह में दिनदहाड़े चोरी की चार बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से दो चोरियां सोमवार को ही हुई। पुलिस ने इस सेक्टर में गश्त बढ़ाई तो चोरों ने अब सेक्टर-27 को निशाना बनाया।

लोगों में सोमवार का खौफ :
अब सेक्टर-23 के लोगों में सोमवार का खौफ है। उन्हें डर है कि इस सोमवार को भी कहीं चोर किसी घर को निशाना न बना ले।

सेक्टर-23 के शिव का कहना है कि लगातार पिछले दो सोमवार से यहां चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहा है। इस बार तो वह लिखकर भी गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें