फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गाड़ियों से निगम कर्मी चोरी करता था पेट्रोल, काबू

Wed, 06 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
लंबे समय से सरकारी गाड़ियों से पेट्रोल चोरी कर रहे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कांट्रैक्ट पर बतौर ड्राइवर काम कर रहे रामदरबार निवासी विजय कुमार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने इस मामले में सिटको के सेक्टर-9 स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सुरेंद्र कुमार पर भी केस दर्ज किया है। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मंगलवार को विजिलेंस ने विजय को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


10 जुलाई 2015 को विजिलेंस के पास शिकायत आई थी कि सरकारी वाहनों में पेट्रोल चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर जांच विजिलेंस में तैनात एसआई बलदेव सिंह को सौंपी गई। 24 नवंबर 2015 को ड्राइवर विजय कुमार सिटको के सेक्टर-9 स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आया। यहां उसने 31 लीटर डीजल का बिल बनवाया, जबकि उसने केवल 15 लीटर ही तेल भरवाया। 

इसके बाद एसआई ने 3 दिसंबर को जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। इसमें उन्होंने विजय कुमार को सरकारी पैसे की धोखाधड़ी करने का आरोपी पाया। इसके अलावा जांच अधिकारी ने सिटको पेट्रोल पंप कर्मी को भी इस अपराध में शामिल पाया।
विज्ञापन


न्होंने रिपोर्ट में दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही। रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस ने विजय कुमार और सुरेंद्र कुमार के खिलाफ 24 फरवरी 2016 को धोखाधड़ी, धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी, जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल, खातों में हेराफेरी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद विजय कुमार की बीते दिन गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें