फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु शास्त्री के घर से लाखों रुपये के सामान की चोरी

Mon, 18 Apr 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
चोरों ने सेक्टर-36 में वास्तुशास्त्री के बंद घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर लाखों की किताबें, चीनी मिट्टी के बर्तन और पुतले चुराकर ले गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16-17 अप्रैल की रात सेक्टर-36 स्थित मकान नंबर-544 से चोर ताला तोड़कर बर्तन व किताबें चोरी कर ले गया। एसएचओ राम दयाल ने बताया कि श्रेयल गोयल वास्तु शास्त्री हैं, जो किताबें व सामान चोरी हुआ है वह सब वास्तु शास्त्र से जुड़ा था। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पीड़ित श्रेयल के घर से चोरी उस वक्त हुई, जब वे किसी काम से परिवार के साथ दो दिनों के लिए शहर से बाहर गए थे।

उन्हें चोरी के बारे में उस वक्त पता चला, जब वह रविवार सुबह लौटे। घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। इसके  बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर क्राइम सीन की जांच की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित अपने जानकार पर शक जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें