फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर से सीसीटीवी चुराता था युवक, गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक पहले मार्केट की एक दुकान पर काम करता था।  आरोपी की पहचान राहुल (20) निवासी बढहेरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सेक्टर 41 की कृष्णा मार्केट की  तीन दुकानों के बाहर लगे आठ सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की जानकारी मिली। सेक्टर 41 में कृष्णा मार्केट के दुकानदार पंकज गोयल ने बताया कि उनको सुबह करीब 10.15 बजे एक अन्य दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान  के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए है। इसके बाद दुकान पर जाकर देखा तो उसके दो सीसीटीवी कैमरे चोरी गए थे।

इसी तरह दो अन्य दुकानों से भी 6 सीसीटीवी कैमरे चोरी हुए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि चोरी सुबह 6 से लेकर 6.30 बजे के बीच हुई।  फुटेज में दो बार राहुल नजर आया।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि राहुल करीब दो महीने पहले तक मार्केट में ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। लेकिन बाद में उसको वहां से निकाल दिया गया। नौकरी से निकलने के बाद भी वह मार्केट में ही घूमता रहता था। फुटेज में जब राहुल नजर आया तो जैसे ही रविवार सुबह 11 बजे के करीब वह मार्केट में पहुंचा तो दुकानदारों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में एफआईआर दर्ज नही कि गई है। फुटेज पूरी तरह चेक कर लेने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें