घर में ताला तोड़ कर गहने व नकदी चुराने के आरोप में पीड़ित के चचेरे भाई व बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश व वंदना के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 46 निवासी विनय कृ ष्ण ने शिकायत दी थी कि उनके बंद पड़े घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नगद व गहने चोरी कर लिए गए । उन्होंने चोरी का इल्जाम अपने चचेरे भाई व उसकी बहन पर लगाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के साथ पीड़ित का संपत्ति को लेकर 1992 से विवाद चल रहा है। जिसके बाद पिछले साल वह सेक्टर 46 से मोहाली शिफ्ट हो गया था।
पीड़ित की शिकायत लीगल सेल के पास राय के लिए भेजी थी। जिसके बाद लीगल सेल ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।