फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार चोरों ने चंद मिनटों में दो दुकानें लूटी

Mon, 21 Dec 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार चोरों ने मोहाली के खरड़ में शनिवार देर रात आतंक मचाया। चोरों ने चंद मिनटों में एक इलेक्ट्रॉनिक और एक ब्रांडेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन


साथ ही वहां से लाखों का सामान ले जाने में कामयाब रहे। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सारी घटना का जायजा लिया। दुकान मालिकों का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम नहीं बुलाई। ऐसे में उन्हें संदेह है कि इसका फायदा आरोपियों को मिलेगा।

सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के मुताबिक घटना रात करीब एक बजे की है। चोर दो अपाचे बाइक पर सवार होकर आए थे। चोरों की संख्या चार के करीब थी। वहीं, वह सामान ले जाने के लिए कोई गाड़ी भी साथ लाए थे। हालांकि वह कैमरे में कैद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इन्होंने पहले जंडपुर रोड देसूमाजरा में एवन एयर कंडीशन नाम की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद वह दुकान के अंदर चले गए। साथ ही बैटरी की रोशनी में उन्होंने दुकान से पांच एलईडी, चार होम थियेटर, पांच हीटर और 11 हजार 500 रुपये कैश चुराया।

इसके बाद चोरों ने अकाली मार्केट स्थित डेनिम यार्ड रेडिमेड दुकान पर पहुंचे। दुकान मालिक दपेश वर्मा व दलजीत सिंह ने बताया कि चोर करीब सैंतीस हजार की नगदी व चार लाख रुपये के कपड़े ले गए। चोर ब्रांडेड कपड़े, ट्रैक सूट, गर्म कपड़े ले गए हैं। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

काफी समय से यह गिरोह जिले में सक्रिय
दुकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह काफी समय से इलाके में सक्रिय है। लेकिन पुलिस के लिए अब तक पहेली बना हुआ है। इसी तरह की वारदात कुछ महीने पहले मोहाली में हुई थी।
विज्ञापन


जब महिंद्रा पिकअप में सवार होकर आए चोरों ने एक साथ सात दुकानों को निशाना बनाया था। साथ ही लाखों का सामान व नगदी ले जाने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें