फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार में युवक को मिली 10 साल कैद

Tue, 31 Jan 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में जिला अदालत ने मुकेश (21 वर्ष) को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


मुकेश के खिलाफ सेक्टर-11 पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया था। 23 जून 2015 को पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी।

इसमें उनका कहना था कि उसकी नाबालिग बेटी को सेक्टर-35बी में रहने वाले मुकेश ने शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया है। इसके बाद पुलिस ने मुकेश को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि अदालत में दी गवाही में पीड़िता बयान से पलट गई थी और कहा था कि मुकेश ने उससे कुछ भी गलत नहीं किया था। साथ ही कहा था कि उसने कभी उससे शादी का झांसा देकर दुराचार नहीं किया। इस पर अदालत ने उसे होस्टाइल घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें