फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में पत्नी पर सितम, सिर पर दे मारा तवा 

Tue, 10 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सिर पर लोहे का तवा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही कमरे के बाहर ताला लगा कर आरोपी पति भाग गया। महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर खून से लथपथ पड़ी महिला को पीजीआई में भर्ती करवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन की पांच साल पहले किशनगढ़ निवासी रोहित से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही रोहित उसकी बहन पर अवैध संबंध होने का शक करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार रात करीब 11 बजे रोहित ने उसके पिता को फोन कर बहन को मारने की धमकी दी थी। वह जब परिवार के साथ बहन के पास पहुंचे तो कमरे पर बाहर से ताला लगा था।
विज्ञापन

कमरे को बाहर से ताला लगाकर भाग गया आरोपी

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
लेकिन अंदर से उसकी बहन की दर्द से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। आईटी पार्क थाना पुलिस प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए तो पीड़िता फर्श पर पड़ी थी। 

उसके सिर से खून बह रहा था। कमरे में चारों तरफ दीवारों पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने तुरंत पीसीआर से महिला को पीजीआई में दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर उसे तीन घंटे के अंदर किशनगढ़ के पास से काबू कर लिया। आईटी पार्क थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि रोहित ने कबूल किया है कि उसे पत्नी का किसी और से संबंध होने का शक था। इस कारण गुस्से में हमला कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें