दुकानदार जब उधारी का पैसा लेने ग्राहक के घर पहुंचा तो वहां उसकी बेटी अकेली थी। मौका पाकर दुकानदार ने उसे हवस का शिकार बना दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुकानदार से उधारी एक व्यक्ति को महंगी पड़ गई। दरअसल, दुकानदार युवक उसके घर पर पैसा लेने आया तो उसने वहां उसके बेटी को अकेली देखा। युवक ने उसकी बेटी को हवस का शिकार बना दिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता के मुताबिक 17 दिसंबर को वह काम पर चला गया था और उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के घर गई थी। बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान करियाना की दुकान चलाने वाला अमित घर पर आया। पीडि़ता के पिता ने उसके 1500 रुपये देने थे।