मोंटी जैसे ही घर के बाहर निकला तो पहले से ही घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से मोंटी पर हमला कर दिया। इससे मोंटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतक युवक के पिता जंगीर सिंह के बयान पर युवती के दो भाइयों और एक भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
एसएसपी नानक सिंह का कहना था कि पुलिस मामले में युवती के शामिल होने की जांच कर रही है। जांच के बाद अगर युवती की शामिल पाई गई तो उसे भी नामजद किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
हालांकि सूत्रों ने बताया कि उक्त हत्याकांड के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस की तरफ से अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई।