फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी की दूसरी सालगिरह के दिन मां को मिली ऐसी खबर, पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 03 Jul 2019 06:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नई बस्ती में रहने वाली विवाहिता रूबी गर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका की मां रेशमा और बहन ममता ने ससुराल परिवार पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

मृतका की मां रेशमा ने बताया कि उसकी बेटी रूबी की शादी दो वर्ष पूर्व पुनीत के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल परिवार वालों ने दहेज को लेकर रूबी को परेशान करना शुरू कर दिया था। करीब दस दिन पहले दामाद पुनीत का उनके पास फोन आया था कि अगर तुम अपनी बेटी रूबी को न लेकर गए तो कुछ और बात बन जाएगी। 
विज्ञापन


आज उन्हें सूचना मिली कि रूबी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूबी की हत्या करने के बाद उसके पति पुनीत और सास ने शव को फंदे से लटका दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया रूबी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति पुनीत गर्ग, सास शशिबाला, ससुर जगदीश के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका की मां रेशमा ने बताया कि बुधवार को रूबी की दूसरी सालगिरह थी। इसके लिए रूबी ने कई तरह के सपने सजाए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें