फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों का आतंक, 12 भेड़ों को मार डाला, 12 गंभीर

Thu, 17 Mar 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
स्ट्रीट डॉग्स - फोटो : file photo
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर) उपमंडल के गांव धर्मपुरा में मंगलवार रात भेड़-बकरियों के नोहरे में खूंखार कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। कुत्तों ने 24 भेड़ों को नोंचकर मार डाला जबकि 45 को बुरी तरह से घायल कर दिया। ‌इसमें से 12 की हालत नाजुक बताई गई है। रात करीब 2 बजे बकरियों की आवाज सुनकर पड़ोसी ने भेड़ पालक को इसकी सूचना दी। पीड़ित भेड़ पालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


गांव धर्मपुरा निवासी चौ. दिलीप कुमार के एक खाली नोहरे में गांव के ही सुधीर कुमार पुत्र दौला सिंह, काहना पुत्र जैला सिंह, रूप सिंह पुत्र निहाल सिंह, राजा सिंह पुत्र रूप सिंह व महेंद्र पुत्र जैला सिंह ने करीब 200 भेड़ें पाली हुई थी। रात करीब दो बजे नोहरे के पड़ोसी ने भेड़ पालक को सूचना दी कि शायद वहां कोई खूंखार जानवर घुसा हुआ है। सूचना मिलते जब वे मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने कई भेड़ों को जान से मार डाला जबकि कई अन्य को बुरी तरह से घायल कर दिया।

डा. पीएस दानेवालिया ने बताया कि वेटरिनरी टीम द्वारा जांच में 24 भेड़ें मृत पाई गईं जबकि 45 घायल हैं जिनमें से 12 की स्थिति बेहद नाजुक है। पीड़ित भेड़ पालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें