फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंगिग करने वालों ने पार की दरिंदगी की हद, पंप से भरी शरीर में हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में जालंधर शहर में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सीनियर छात्रों ने एक छात्र की गुदा में पंप लगा हवा भर दी। उसकी हालत गंभीर हुई है। रैगिंग का शिकार हरमिंदर सिंह फगवाड़ा के रामगढ़िया पॉलीटेक्निक कॉलेज में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का पहले साल का छात्र है।
विज्ञापन


हरमिंदर की मां सुरिंदर कौर ने बताया कि उनके बेटे की जालंधर के बस स्टैंड स्थित एक वर्कशॉप में ट्रेनिंग चल रही थी। वह शनिवार को घर से वर्कशॉप के लिए गया। शाम को उनके पास बेटे के दोस्तों का फोन आया कि हरमिंदर की तबीयत खराब है।

वह अस्पताल पहुंची तो उनके बेटे ने बताया कि अमना, जग्गा, जस्सी व गोपी ने उसे पकड़कर उसकी गुदा में टायर में हवा भरने वाला पाइप लगा दिया। इसके बाद प्रेशर से हवा भर दी। इससे वह बेहोश हो गया। हवा भरते ही उसका सारा शरीर फूल गया।
विज्ञापन


वह उल्टियां करने लगा। रैगिंग करने वाले छात्र ही तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर आए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र का यूरिनरी ब्लैडर फट गया है। देर शाम तक ऑपरेशन करके उसे बचाने की कोशिशें जारी थीं।
विज्ञापन

सस्पेंड होंगे आरोपी छात्र

रामगढ़िया पॉलीटेक्निक कॉलेज के मेकेनिकल विभाग के प्रमुख बलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। वर्कशॉप में दस छात्रों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था।
जिन चार छात्रों ने रैगिंग की यह घिनौनी हरकत की है, उन्हें तत्काल कॉलेज से सस्पेंड कर दिया जाएगा। रैगिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

रैगिंग के आरोपी चारों छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित छात्र की हालत गंभीर है। उसके परिजनों के बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
राजिंदर सिंह, पुलिस उपआयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें