फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 200 मीटर की दूरी पर पिता के सामने बेटे की बेदर्दी से हत्या, स्कूटी सवारों ने चाकुओं से गोदा

Mon, 10 Jun 2019 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)
विज्ञापन
आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर कुंडली बॉर्डर के पास सीएनजी किट मेकैनिक की दुकान पर काम सीखने वाले किशोर की स्कूटी व बाइक सवार हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। कुंडली थाना से महज दो सौ मीटर दूर वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने किशोर के पिता के बयान पर पांच को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वारदात को करीब 12 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में अंजाम दी गई है। झगड़े के कारणों का पता हमलावरों के पकड़े जाने पर लग सकेगा। गांव जांटी कला निवासी अमित (17) कुंडली बॉर्डर के पास सीएनजी किट मेकैनिक के पास काम सीखता था। 

उसके पिता सुभाष ने भी मेकैनिक की दुकान के पास ही चाय की दुकान कर रखी है। सोमवार को पिता-पुत्र अपनी-अपनी दुकानों पर आए थे। अमित सीएनजी किट मेकैनिक की दुकान से एक गाड़ी का रेडियेटर निकालकर उसे धुलवाने के लिए पास ही एक दुकान पर गया था। जब वह वहां से वापस लौट रहा था तो इसी दौरान बाइक व स्कूटी पर सवार होकर आए पांच हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

हमले में अमित बुरी तरह से घायल हो गया। वह जान बचाने के लिए अपनी दुकान की तरफ भागकर आ गया। दुकान के बाहर आकर वह बेहोश होकर गिर गया। आसपास के दुकानदार व उसका पिता सुभाष मौके पर पहुंचे और घायल अमित को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अमित के पिता सुभाष के बयान पर गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में गांव जाटी कलां निवासी बृजेश, रोहित, साहिल, चाहत व हरिओम को नामजद किया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। 

29 मई को युवकों से हुआ था अमित का झगड़ा 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 29 मई को अमित का गांव के युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के कारणों का पता नहीं लग सका है। बताया गया है कि इसी झगड़े की रंजिश में किशोर अमित की हत्या कर दी गई। झगड़ा नहाते हुए फोटो खींचकर उसे वायरल करने को लेकर बताया गया है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही कारणों से पर्दा उठ सकेगा। 
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम 

जहां पर अमित की हत्या की गई है वह कुंडली थाना से महज दो सौ मीटर दूरी पर है और भीड़भाड़ वाला इलाका है। इसके बाद भी हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गए।

इतना ही नहीं घटनास्थल नेशनल हाईवे से सटा है। जिस पर हर समय वाहनों की लाइन लगी रहती है। साथ ही दिल्ली पुलिस का नाका भी घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर ही है। उसके बाद भी वारदात को अंजाम दिया गया। 

कुंडली बॉर्डर के पास हमलावरों ने किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। मामले में किशोर के पिता के बयान पर पांच हमलावरों को नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। -हरेंद्र कुमार, डीएसपी कुंडली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें