फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: किशोरी को बहकाकर ले गया किसान आंदोलन में आया युवक, संयुक्त मोर्चा ने की घटना की निंदा

Thu, 24 Jun 2021 11:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)

सार

किसान आंदोलन में लगातार घटनाएं घट रही हैं। पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म के बाद बहादुरगढ़ में ग्रामीण को जिंदा जलाने का मामला अभी थमा ही नहीं था कि कुंडली में आंदोलन में आया युवक एक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। चार दिन से लापता किशोरी पंजाब के अमृतसर में मिली। आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रखा था। 
विज्ञापन
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आया युवक क्षेत्र की नाबालिग को बहकाकर ले गया। आरोपी ने नाबालिग को चार दिन तक पंजाब के अमृतसर में रखा। नाबालिग के परिजनों ने उसे अमृतसर में तलाश कर लिया।

विज्ञापन


परिजन उसे वापस ले आए और कुंडली थाने में शिकायत दी है। घटना के बाद से नाबालिग सहमी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कुंडली थाना क्षेत्र से एक किशोरी चार दिन पहले अचानक लापता हो गई थी।

नाबालिग के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच बुधवार शाम को नाबालिग ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि वह पंजाब के अमृतसर में है। उसे कर्ण नाम का युवक लेकर आया हुआ है। कर्ण किसान आंदोलन में शामिल होने कुंडली बॉर्डर पर आया था। 
विज्ञापन


नाबालिग के परिजन कुंडली थाना पुलिस के साथ पंजाब के अमृतसर पहुंचे और वहां से बेटी को बरामद कर लिया। आरोपी कर्ण पुलिस पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस व परिजनों को जब नाबालिग मिली तो वह सहमी हुई थी।

विज्ञापन

नाबालिग के बयान दर्ज कर पता लगाया जाएगा कि उसके साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि नाबालिग पंजाब के अमृतसर से बरामद हुई है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल बहकाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने की घटना की निंदा 
संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शनपाल सिंह, योगेंद्र यादव, शिवकुमार कक्का, जोगेंद्र सिंह उगराहां ने बताया कि कुंडली थाना क्षेत्र की नाबालिग पंजाब में मिलने की सूचना मिली थी। नाबालिग को वापस लाया गया है। मोर्चा घटना की निंदा करता है। मोर्चा की महिला समिति के सदस्यों ने नाबालिग की मां से मुलाकात की है। 

परिजनों को उन्होंने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मोर्चा द्वारा आरोपी के खिलाफ कुंडली थाने में भी शिकायत दी है। संयुक्त किसान मोर्चा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रहा है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा या यौन उत्पीड़न के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति निर्धारित करता है। डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हमेशा से नारी हिंसा के खिलाफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें