फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से छेड़छाड़ पर नपा स्कूल बस का कंडक्टर

Fri, 15 May 2015 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मम्मी मैं आज से स्कूल नहीं जाऊंगी, कंडक्टर अंकल मेरे साथ बस में गंदी-गंदी हरकतें करते हैं। बार-बार मेरे कपड़ों में हाथ डालते हैं। चार साल की मासूम ने जब कंडक्टर की यह करतूत मां को बताई तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को काबू कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दरअसल मामला सेक्टर-38 स्थित एक प्राइवेट स्कूल की केजी की छात्रा से छेड़छाड़ से जुड़ा है।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर जगजीत निवासी मलोया को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी रोजाना बस से स्कूल जाती है। चार दिन से बच्ची स्कूल जाने से मना कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को मां की डांट के बाद मासूम बच्ची ने कंडक्टर की करतूत सुनाई। इसके बाद उन्होंने शिकायत स्कूल प्रिंसिपल व सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने वारदात की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल को दी। लेकिन, उन्होंने आरोपी को थप्पड़ मारकर मामले को रफा दफा करने की बात कह दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी को एक दिन बस के साथ नहीं भेजा गया। लेकिन, दूसरे दिन आरोपी कंडक्टर फिर से बस में आ गया।

प्रिंसिपल की शिकायत की हो रही जांच
आरोपी जगजीत को धारा 354 व पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। जबकि, परिजनों की स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ दी गई शिकायत पर जांच की जा रही है।
- रंजोत सिंह, एसएचओ, सेक्टर-39

एनजीओ का समर्थन
शिकायतकर्ता के अनुसार मामले की सुनवाई स्कूल में न होने के बाद उन्होंने हयूमन राइट मंच एनजीओ के सदस्यों से संपर्क किया। इसके बाद स्कूल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें