फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता मांगने पर युवती को मिला ये सिला

Thu, 21 Aug 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फैदा गांव में सड़क घेर कर चल रहे पांच युवकों ने रास्ता मांगने पर युवती पर पहले भद्दे कमेंट्स किए और विरोध करने पर शारीरिक छेड़छाड़। युवती ने शोर मचाया और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों के पहुंचने पर युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया और भाई का सिर फोड़ दिया। युवकों ने युवती की मां को भी बुरी तरह पीटा और भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल तो करवाया मगर मामला दर्ज नहीं किया।
Trending Videos

जबरन ले जाने लगे लड़की को

सेक्टर-31 थाना पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी सुखचैन सिंह गिल को शिकायत दी। युवती के भाई ने बताया कि यह घटना 17 अगस्त की है। उनकी बहन घर आ रही थी।

पांचों युवक उसे जबरन खींच कर ले जा रहे थे शोर सुनकर उनकी मां पहुंची तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। बहन को बचाने के लिए जब वह पहुंचा तो युवकों ने डंडा मार कर उसका सिर फोड़ दिया। उनके रिश्तेदार छोटे लाल को भी चोट आई है।
विज्ञापन

पुलिस ने भी नहीं की कोई कार्रवाई

उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पीसीआर ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। उसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बयान दर्ज लिए मगर कोई कार्रवाई नहीं की। युवक फिर से उन्हें धमकी देकर गए।

परिजनों की गुहार के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन भी परिजनों को दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें