फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने युवती को सेक्स रैकेट में धकेला

Mon, 17 Nov 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालत में मिली लड़की की बातों पर विश्वास किया जाए तो एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हो सकता है। फिलहाल बठिंडा पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला हरियाणा, पंजाब और यूपी से जुड़ा होने के कारण शनिवार से पुलिस यही तय करने में लगी थी कि आखिर इस मामले की जांच कौन करेगा। पूछताछ के बाद पता चला कि बठिंडा निवासी एक महिला ही लड़की से अनैतिक कार्य करवा रही थी।

इस कारण जाखल और संगरूर पुलिस ने इस मामले की जानकारी बठिंडा पुलिस को दी। इसके बाद बठिंडा पुलिस ने लड़की से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में देरी होने के कारण शनिवार से लड़की की देखभाल कर रहे डेरा अनुयायियों ने रविवार सुबह नाराजगी जताई। इन लोगों का कहना था कि पुलिस मामले की जांच की बजाए बचना चाह रही है।
विज्ञापन

अध्यापिका ने धकेला इस दलदल में

लड़की के मुताबिक उससे जबरन देह का धंधा कराया जाता है। वह तीन माह से बठिंडा में एक महिला के दबाव में यह अनैतिक काम कर रही है।

शनिवार को नशे की हालत में मिली लड़की ने बठिंडा पुलिस के एएसआई बलदेव सिंह को बताया कि इससे पहले सहारनपुर निवासी उसकी अध्यापिका उसको हरियाणा, पंजाब, यूपी के विभिन्न शहरों में भेजती रही है।

अध्यापिका ने ही उसको इस दलदल में फंसाया। लड़की ने बताया कि वह एक बहुत बड़ा सैक्स रैकेट है, उसको भी इसका सदस्य बनाया गया है। उसके अनुसार करीब सात साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसके सिर में दर्द हुआ तो उसने अपनी अध्यापिका से दवा मांगी।

अध्यापिका ने उसे अपने घर पर लाकर दवा के नाम पर नशा पिला दिया। इसके बाद उसकी विडियो क्लिपिंग बना ली। इस वीडियो क्लिपिंग की धमकी देकर उससे देह व्यापार कराया गया।

डेरा प्रेमियों में भारी रोष

इस मामले को लेकर शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुटे डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों में पंजाब पुलिस के प्रति भारी रोष देखने को मिला।

यही नहीं पहले तो बठिंडा पुलिस ने इस मामले को संगरूर के अधीन बताकर अपना पल्ला झाड़ा लेकिन जब संगरूर और जाखल पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेश कुमार ने पूरी घटना बठिंडा शहर में होना बताया तो बठिंडा पुलिस हरकत में आई।

यहीं नहीं शुरू में बठिंडा पुलिस भी मामले से बचने का प्रयास करती रही और यह मामला यूपी का बताया। लड़की ने बताया कि बठिंडा की महिला का उसकी अध्यापिका जो सहारनपुर में रहती है उससे संपर्क है।
 
कोट
लड़की से पूछताछ की जा रही है। उसके बयानों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। इस मामले से जुड़े लोगों खासकर जिसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला है और उस महिला की तलाश करेंगे, जिसका नाम लड़की ले रही है। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -बलदेव सिंह, एएसआई, बठिंडा सिटी
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

शनिवार सुबह करीब 19 वर्षीय एक लड़की पंजाब सीमा पर गुरू नानक नगर में बदहवास हालत में मिली। वहां पर लोगों ने लड़की से पूछा तो वह कांपने लगी। इसके बाद डेरा प्रेमियों की सहायता से उसे जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ठीक होने पर उसने स्वयं को सहारनपुर निवासी बताया। वहीं लड़की के मिलने पर पहले जाखल पुलिस तो बाद में लड़की के मिलने की जगह संगरूर के अधीन होने पर चोटियां पुलिस को बुलाया गया।

जब लड़की ने अपने साथ घटी घटना बठिंडा क्षेत्र में बताई तो उसके बाद बठिंडा पुलिस को इसकी सूचना देकर कार्रवाई करने के लिए बुलाया गया। फिलहाल मामले को लेकर बठिंडा पुलिस छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें