फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के पैसे चोरी हुए, पुलिस ने बच्चों की धुनाई की

Sat, 05 Dec 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर के पैसे चोरी हो गए तो उसने स्कूल में पुलिस बुला ली। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की, यहां तक कि उनकी धुनाई कर दी। घटना मोहाली की है। फेज-6 के सरकारी स्कूल में एक टीचर के पर्स से पैसे चोरी हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद पहले टीचर ने अपने स्तर पर बच्चों से पूछताछ की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो टीचर ने स्कूल में पीसीआर को बुला लिया। पीसीआर कर्मियों ने बच्चों को धमकाया।

बच्चों का आरोप है कि एक बच्चे के पुलिस कर्मियों ने थप्पड़ तक लगा दिए। जब बच्चे रोते हुए घर पहुंचे तो उनके परिवारिक मेंबरों को इस बारे में पता चला।

इलाके के पार्षद आरपी शर्मा ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की। साथ ही टीचर पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो टीचर अपना पर्स नहीं संभाल सकती है। वह बच्चों को कैसे संभाल पाएगी।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चों के पेरेंट्स का आरोप है कि पुलिस ने स्कूल में जाकर उनके बच्चों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जिसके बाद उनके बच्चों को धमकाया गया। बच्चे पूरी तरह दहशत में है। उनकी सेहत पर इससे बुरा असर पड़ा है।

वहीं, जब स्कूल मैनेजमेंट से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि यह घटना छुट्टी के बाद की है। परंतु जब उन्हें पता चला कि बच्चों को पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया। तो उन्होंने बच्चों को नीचे उतारकर घर भेजा।
विज्ञापन


घटना के बाद से बच्चे सहमे हुए है। स्कूल प्र्र्र्रबंधन से इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि वह टीचर स्कूल में आई ही नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें